फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   योगी जी, बद से बदतर हो गए बागपत के हालात: धामा

योगी जी, बद से बदतर हो गए बागपत के हालात: धामा

Tue, 26 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
योगी जी, बद से बदतर हो गए बागपत के हालात: धामा
बागपत। अपनी ही सरकार में भाजपा विधायकों को कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत और विकास न होने की समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है। भाजपा विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से कहा बागपत के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, आप खुद ही जिले की समस्याओं पर ध्यान देकर विकास को प्राथमिकता के आधार पर करा दीजिए। सड़कें, कानून व्यवस्था और काठा नाव हादसे का मामला रखा। सीएम ने कहा थोड़ा समय लगेगा, लेकिन बागपत विकास के रास्ते पर लौटेगा।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली के तार कटोरा स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर मेले का आयोजन किया । यहां भाजपा विधायक ने सीएम से मिलकर बागपत जिले की समस्याओं को रखा। विधायक ने कहा आप बागपत की सुध ले लीजिए, यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। साथ ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की खस्ता हालात, बकाया गन्ना भुगतान, काठा नाव हादसा और बिगड़ी कानून व्यवस्था का जिक्र उठाया। सीएम ने विधायक से कहा वह दुखी न हो, थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन आने वाले समय में बागपत विकास के पथ पर होगा। मुख्यमंत्री ने जिले की समस्याओं को पर्सनल डायरी में नोट की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed