{"_id":"59c963734f1c1b9e538b45f2","slug":"171506370419-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में नहीं लगा विद्युत मीटर, भेज दिया मीटर का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में नहीं लगा विद्युत मीटर, भेज दिया मीटर का बिल
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विद्युत निगम के मनमानी से रुपये वसूलने के मामले सामने आ रहे हैं। मकान में विद्युत मीटर न लगने के बाद भी मीटर रीडिंग के हिसाब से फर्जी तरीके से बिल भेजा जा रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गाधी गांव के यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा ने बताया उसके पिता हरवीर शर्मा के नाम से विद्युत कनेक्शन है। उनके मकान में मीटर नहीं लगा है। वे लगातार बिल जमा कर रहे हैं। उनके मकान में 6969 रुपये का बिल भेजा। इनमें 2700 रुपये अधिक है। इस संबंध में अफसरों से जानकारी की तो बताया मकान में लगे मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल भेजा है। भूरा ने कहा जब उनके मकान में मीटर ही नहीं है तो रीडिंग कहां से आई, उनके मकान में इस संबंध में कोई नहीं आया है।
इसी तरह फैजपुर-निनाना गांव के रामफल सिंह का दो माह का निगम ने 1438 रुपये बिल भेजा। जबकि उनका बिल मात्र सवा नौ सौ रुपये आना चाहिए था। दफ्तर में पहुंचकर जानकारी की तो पता चला मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल भेजा है। जबकि उनके मकान में मीटर तो है लेकिन निगम ने गांव में अभी मीटर चालू नहीं किए है। इस तरह के ओर भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पता चलता है निगम फर्जी तरीके से मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल वसूल रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा अब सभी मकानों में मीटर लगेंगे। उसी के अनुसार बिल वसूला जाएगा। जिन मकानों में मीटर नहीं लगे हैं, उनसे निर्धारित बिल वसूला जाएगा। किसी भी उपभोक्ताओं से ज्यादा रुपये नहीं लिए जाएंगे।