फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ किमी जाने में लग गए ढाई घंटे

आठ किमी जाने में लग गए ढाई घंटे

Sat, 16 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
आठ किमी जाने में लग गए ढाई घंटे
आठ किमी जाने में लग गए ढाई घंटे
विज्ञापन


बागपत। काठा में नाव यमुना में समा गई, चीख-पुकार मची। देखते ही देखते 19 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन के आला अधिकारियों को जिला मुख्यालय से यमुना किनारे तक करीब आठ किमी पार करने में ढाई घंटे लग गए। हादसे की भयावहता समझने और देरी से मौके पर पहुंचने की वजह से ही लोगों का आक्रोश भड़का।
काठा में हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। नाव धंसने के आधे घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जो ग्रामीण मौके पर थे, वह मदद में जुट गए। गांव में धार्मिक स्थलों से एलान कराया गया। घटनास्थल से गांव की दूरी करीब तीन सौ मीटर है। खेत से किसान और गांव से ग्रामीण दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। जिला अस्पताल का रिकॉर्ड देखें तो यहां बेहोशी की हालत में पहला घायल सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पहुंचा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत सुबह करीब सवा नौ बजे मौके पर पहुंचे। यानि हादसे के करीब ढाई घंटे बाद वह मौके पर गए। यही हाल अन्य अधिकारियों का रहा। जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी काठा है। इससे जाहिर है कि हादसे के बाद अधिकारियों को यह सफर करने में करीब ढाई घंटे लग गए। यही वजह है कि लोगों का गुस्सा भड़का। यमुना किनारे लाशों के पास डीएम ने पीड़ित परिवारों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। दस बजे तक भी प्रशासन के पास यमुना में कितने लोग सवार थे और एनडीआरएफ की टीम कब आएगी, इसका जवाब नहीं था।
विज्ञापन


क्या है काठा हादसे की वजह
बागपत। काठा हादसे की कई वजह है। अवैध तरीके से छोड़ा गया नाव का ठेका। अधिक सवारियां बैठाने का नाविक का लालच, लोगों के साथ नाव में खाद के बोरे भरवा लेना। अवैध रेत खनन से बने गड्ढे और प्रशासनिक अदूरदर्शिता क्योंकि पुलिस-प्रशासन ने इस प्वाइंट की अनदेखी की और कभी चेकिंग अभियान नहीं चलाया जबकि ग्रामीण कहते हैं कि कई बार यहां अवैध शराब की तस्करी की शिकायत पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed