फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गणपति की पंचामृत से पूजा, झूमे श्रद्धालु

गणपति की पंचामृत से पूजा, झूमे श्रद्धालु

Mon, 04 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
गणपति की पंचामृत से पूजा, झूमे श्रद्धालु
बागपत। प्रथम पूजनीय गणपति की पूजा में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार में शिव सेवा संघ की ओर से चल रहे महोत्सव में श्रद्धालुओं ने गणपति की आराधना की। दिल्ली से आए कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इसमें नीरज चौहान, कमल वर्मा, संजय, प्रदीप वर्मा, अरूण, सतीश, राहुल ठाकुर, विवेक गोयल, उर्मिला चौहान, सुनीता, कोमल, पूनम मौजूद रहे।
शिव भूमिया मंदिर समिति के सदस्यों ने भगवान गजानंद की आराधना की गई। भजन और कीर्तन में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। विनोद भारद्वाज, नगेश शर्मा, दीपेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अनिल, सोहन पाल, संदीप, ललित, ब्रजमोहन, गौरव, अंकुर कश्यप, धनश्याम, सोमपाल, बिच्चू वर्मा, शिखर, शिवम मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के कोर्ट रोड, धानुक बस्ती, सालीगराम मंदिर और यमुना रोड पर गणेश भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव में हरियाणा से आए कलाकारों के भजनों और झांकियों से भक्त मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। धार्मिक गीतों से भगवान का गुणगण किया गया। मुकेश गर्ग, अंकुर गोयल, अमित गोयल, अंकुश गोयल, सोनू, विशाल, सौरभ, विपिन, विशाल, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशलक्षण पर्व पर नाटक का मंचन
बागपत। मुन्नालाल एंकलेव में दशलक्षण पर्व के मौके पर चंद्र प्रभु और पार्श्वनाथ पाठ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। निर्मोही नगरी और निर्मोही राजा नाटक का मंचन किया। पंडित हंसराज ने बताया जीव मोह के कारण ही दुखी है। हमें हिंसा, झूठ, चोरी, परिग्रह, कुशील इन पांचों पापों का त्याग करना चाहिए। आहार दान देने से धन का सद्प्रयोग होता है। विद्यालय, औषधालय, धर्मशाला में दान जरूर देना चाहिए। त्याग से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। इसमें पूनम, मयूर, रुचि, साक्षी, उज्ज्वल, परी, अंजु जैन नाटक का मंचन किया। उमंग जैन, सिद्धार्थ जैन, सुधा जैन, नीतू जैन, पूनम जैन, पलक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed