{"_id":"5994a8754f1c1b06488b456b","slug":"171502914677-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने पिया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने पिया कीटनाशक
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने कीटनाशक पदार्थ पीकर जान दे दी। पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
युवक ने घर में रखे कमेटी के रुपये में से करीब पांच-छह हजार रुपये खर्च कर दिए थे। पता चलने पर पिता ने उसको डांट दिया था। इसको लेकर घर में विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर युवक खेत में गया। वहां पर रखा कीटनाशक पदार्थ पी गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। खेत में परिवार के लोग गए तो उनको युवक का शव पड़ा हुआ मिला। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा युवक की मौत का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने थाने पर शिकायत की।