{"_id":"5991ed3c4f1c1bda338b4589","slug":"171502735676-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या को लेकर असारा गांव के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या को लेकर असारा गांव के लोगों का प्रदर्शन
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या को लेकर असारा के लोगों का प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। विद्युत समस्या को लेकर सोमवार को असारा गांव के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को काफी संख्या में लोग पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा किसी भी कीमत पर लोगों का शोषण सहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया असारा गांव मेें निगम के कर्मचारी चेकिंग के नाम जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। यदि कोई विरोध करता है तो उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। साथ ही उल्टी-सीधी मीटर रीडिंग भरकर उपभोक्ताओं को हजारों के बिल भेजे जा रहे हैं। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया इस संबंध में गांव में पंचायत भी हुई है, यदि उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं होती तो उग्र आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने आश्वासन दिया प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का गांव मेें टीम भेजकर समाधान कराया जाएगा। इनमेें इकरामुदीन, मेहरबान, सलीम, आजाद, रिजवान, शौकत, महबूब शामिल रहे।