{"_id":"598a0bd54f1c1b9c0e8b4779","slug":"171502219221-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो का संदिग्ध केस, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो का संदिग्ध केस, जांच शुरू
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सूजती गांव में सात वर्षीय बच्ची में पोलियो के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
सात वर्षीय साक्षी पुत्री विनोद सूजती गांव की रहने वाली है। मंगलवार को अचानक उसके एक पैर ने काम करना बंद कर दिया। पैर मुड़ा देखकर परिजन परेशान हो गए। वे उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद बताया बेटी के पैर में पोलियो का असर हो सकता है। साक्षी के पिता विनोद ने बताया साक्षी को सभी टीके नियमित रूप से लगवाए थे, लेकिन उसके बाद भी पोलियो के लक्षण बताए जा रहे हैं। बिनौली सीएचसी अधीक्षक अतुल बंसल ने बताया गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जा रही है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। उधर, सीएमओ डॉ सुषमा चंद्रा ने भी कहा जांच कराई जा रही है।