{"_id":"595404804f1c1b011d8b4597","slug":"171498678400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय में दिव्यांगों के लिए बनेगा रेंप, लगेगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय में दिव्यांगों के लिए बनेगा रेंप, लगेगी लिफ्ट
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में दिव्यांगों के लिए लगेगी लिफ्ट
बागपत। दिव्यांगों को एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस आवेदन या अन्य कार्य करने के लिए जीने से चढ़कर अफसर तक पहुंचने की जहमत नहीं उठानी पडे़गी। जल्द ही कार्यालय में दिव्यांगों के लिए लिफ्ट और रेंप की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
अफसरों तक पहुंचने में दिव्यांगों को दिक्कत न हो इसके लिए रेंप और अन्य व्यवस्थाएं शासन और प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यालयों में कराई गई है। एआरटीओ कार्यालय में सालों से अफसर तक पहुंचने के लिए दिव्यांगों के लिए न तो रेंप और न ही कोई अन्य व्यवस्था कराई गई थी। अब अपने लाइसेंस के लिए आवेदन करने में दिव्यांगों को कोई परेशानी नहीं होगी। जल्द कार्यालय में रेंप तो बनेगा ही, उसके साथ लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी। जिसमें दिव्यांग आसानी से अपनी सभी समस्या लेकर एआरटीओ तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए एआरटीओ ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। एआरटीओ प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगों के लिए जल्द रेंप बनवाया जाएगा। इसके अलावा लिफ्ट का भी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जल्द प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।