{"_id":"5952b4ed4f1c1bd2418b4604","slug":"171498592493-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी प्रकरण ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी प्रकरण ने पकड़ा तूल
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी की जांच शुरू
बड़ौत (बागपत)। विद्युत कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले में जांच शुरू हो गई है। अमर उजाला में लगातार खबर प्रकाशित होने से विद्युत निगम के अफसरों में खलबली मची हुई है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता बागपत के निर्देश पर एक्सईएन ने कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को कार्यालय पर बुलाया। ईद पर्व के कारण जहां उपभोक्ता कार्यालय नहीं पहुंचे, वहीं एक अन्य संविदा कर्मचारी कार्यालय से गायब रहे। इस पर एक्सईएन प्रथम ने नाराजगी जताते हुए गायब कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि पिछले कई महीने से जेई आलोक की रिपोर्ट के बावजूद सादाब निवासी कश्यप चौपाल को उसकी माता शमशीदा पत्नी मंजूर के नाम से दो किलोवाट का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित उपभोक्ताओं में सादाब व अखलाक का आरोप है कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात कर्मचारी उनसे कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं। अमर उजाला ने पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विद्युत निगम के कर्मचारियों में खलबली मच गई।
मंगलवार को एसई बागपत रामबीर सिंह के निर्देश पर एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को जांच के लिए कार्यालय बुलाया। हालांकि ईद पर्व के कारण पीड़ित उपभोक्ता कार्यालय नहीं आ पाएं। उपभोक्ताओं ने फोन कर एक्सईएन प्रथम को बुधवार को कार्यालय पर आने की सूचना दी। इस दौरान संविदा कर्मचारी राजेश गुप्ता कार्यालय से गायब रहे। इस पर एक्सईएन ने नाराजगी जताते हुए उससे स्पष्टीकरण मांगा। जबकि, कार्यालय पहुंचे कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता ने पूछताछ में रिश्वत न लेने की बात कहीं।
विज्ञापन
एसई रामबीर सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके है। वहीं, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने बताया कि एसई के निर्देश पर कर्मचारी राधेश्याम से पूछताछ की गई है। जबकि, राजेश गुप्ता पूछताछ के दौरान गायब रहे। कर्मचारी राधेश्याम गुप्ता का कहना था कि उपभोक्ता उनकी झूठी शिकायत कर रहे हैं, इसकी विभाग जांच करा सकता है। सभी आरोप निराधार है।