{"_id":"65c54d7d6b533518cf0a9864","slug":"17-roads-will-be-built-in-the-district-rs-1105-crore-budget-released-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109720-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले की 17 सड़कें बनेंगी, 11.05 करोड़ रुपये बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले की 17 सड़कें बनेंगी, 11.05 करोड़ रुपये बजट जारी
Fri, 09 Feb 2024 03:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में लोक निर्माण विभाग की तरफ से 17 सड़कोंं के निर्माण पर 11.05 करोड़ रुपये बजट खर्च किया जाएगा। जिसके लिए शासन ने सड़कों के निर्माण को मंजूरी देते हुए बजट भी जारी कर दिया है। साथ ही शासन स्तर से सड़कोंं के निर्माण के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। सड़कों का निर्माण हाेने से 40 गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
पिछले कई साल से गन्ना विभाग की सड़कों का निर्माण नहीं होने के कारण किसानोंं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते किसानों ने कई बार अफसरों के सामने सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद गन्ना विभाग ने 17 सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी गईं। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 17 सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। शासन ने 11.05 करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया और पहली किस्त के 4.52 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया गया। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़कोंं का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी।
- इन सड़कों का होगा निर्माण
जिले में पदड़ा से बसौद, चिरचिटा से इंटर कॉलेज कमाला-जूड-हजूराबाद गढ़ी मार्ग, डौला से अमरपुर गढ़ी, चिरचिटा पीडब्ल्यूडी मार्ग से हिंडन नदी की तरफ, बड़ौत-बुढ़ाना रोड से मांगरौली, बड़ौत कोताना रोड से ढिकाना संपर्क मार्ग, बोहला लुहारी रोड से ढिकाना, मलकपुर छपरौली रोड से पश्चिमी खास की पटरी, शबगा से बाछौड़, सिनौली से ओढ़ापुर, लुहारा से चांदनहेड़ी, अंगदपुर आर्य समाज मंदिर से बड़ौत-बिनौली रोड तक, नांगल से गांगनौली मार्ग, रमाला टांडा रोड से किरठल, रमाला चीनी मिल से सोंटी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
- वर्जन- गन्ना विभाग से हस्तांतरित हुई सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इन सड़कोंं के निर्माण की निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, जल्द ही सड़कोंं का निर्माण करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।