फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   165 infected including prisoners and health workers

बंदी व स्वास्थ्यकर्मी सहित 165 संक्रमित मिले

Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
165 infected including prisoners and health workers
बागपत। जिले में सोमवार को जेल के बंदी व जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों सतकत 165 लोग संक्रमित मिले। कोविड अस्पताल में दो लोगों की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एक की ही पुष्टि की है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 6569 और कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 96 हो गई। जिले में 1988 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सर्विलांस टीम होम आइसोलेट किए गए संक्रमितों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को जेल, जिला अस्पताल, गांधी, शिकोहपुर, कैनरा बैंक, पुराना कस्बा बागपत, बली, ट्योढ़ी, निबाली, लधवाड़ी, टटीरी, बिचपड़ी, खेड़ा हटाना, मवींकला, सुन्हेड़ा, रटौल, गौना, कस्बा खेकड़ा, बावली रोड बड़ौत, गांधी रोड बड़ौत, रामा कॉलोनी, अग्रसेन मूर्ति, पत्थर मंडी, बड़ौली, मधुबन कॉलोनी, किशनपुर बराल, सीएचसी बड़ौत, सिरसली, नगला रवां, बिनौली, कैनरा बैंक पुसार, निरपुड़ा, सिलाना, हलालपुर, रमाला, हेवा, बसी, ललियाना में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सील किए क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस टीम सील किए गए क्षेत्रों की निगरानी करेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

महिला समेत दो संक्रमितों की मौत
खेकड़ा। नगर स्थित एल टू कोविड-19 अस्पताल में भर्ती खेकड़ा निवासी एक शिक्षक समेत दो संक्रमितों की मौत हो गई। इससे दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में अब कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 45 हो गई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा नगर निवासी एक शिक्षक चार दिन से नगर स्थित एल टू कोविड-19 अस्पताल मे भर्ती था। उसे बुखार लगातार आ रहा था। इस कारण उसका ऑक्सीजन स्तर लगातार कम होता चला गया। चिकित्सकों को वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिक्षक की मौत के साथ ही अस्पताल में भर्ती बागपत निवासी एक महिला की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed