फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा ही जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि

घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा ही जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर आतंकवादियों का खात्मा ही जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि
बड़ौत (बागपत)। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर युवाओं ने कहा अब बातचीत से यह मसला हल नहीं होने वाला। पाकिस्तान को घर में घुसकर ही उसे जवाब देना होगा तभी शहीद जवानों को असली मायने में श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

मोनू तोमर ने कहा अभी भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। समय आ गया है कि भारत को उसके घर में घुसकर सख्ती दिखानी होगी। सुधीर ने कहा पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को घोर यातनाएं दी जा रही हैं। भारत सरकार को हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने की आवश्यकता नहीं है। अब पाकिस्तान को सबक सिखाना ही होगा। सूरज सोलंकी ने कहा अब समय आ गया है कि पाक को उसकी औकात बताई जाए। बातचीत से वह मानने वाला नहीं है। रविंद्र हट्टी ने कहा पाकिस्तान की हरकतें अब बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार इसे गंभीरता से ले। शुभम चौधरी व विनित मलिक ने कहा अब पाक को नक्शे से हटाने का समय आ गया है। उसके लिए युवा हर संभव मदद को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed