{"_id":"5c5f344abdec22738f51fba9","slug":"161549743178-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आहवान किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आहवान किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। श्री दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति की बैठक में ग्राम स्तर पर एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया।
कोताना गांव में श्री दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति की बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मसिंह प्रजापति ने की तथा संचालन संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलनिया ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बागपत जनपद में प्रजापतियों की संख्या करीब एक लाख है। इतनी जनसंख्या होने के बावजूद हमें सरकार कोई सुविधा मुहैया नहीं कराती। श्री दक्ष प्रजापति समाज सेवा समिति के अध्यक्ष डा. अशोक प्रजापति ने कहा कि एक लाख की जनसंख्या बहुत होती है। मगर इसका अपने क्षेत्रीय नेताओं को अहसास कराना होगा। बैठक में ग्राम स्तर पर एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। जो गांव के लोगों को जोड़कर उन्हें शिक्षा व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देने का कार्य करेगी। इस अवसर पर प्रेमसिंह प्रजापति, राजपाल, विनोद, राजेंद्र, संस्था के संस्थापक डा. रामसिंह, हरवीर, नरेश, सुरेंद्र आलू वाले आदि लोग मौजूद रहे।