फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रटौल की महिलाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

रटौल की महिलाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
रटौल की महिलाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रटौल की महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और राशन कार्ड बनने की मांग की। उन्होंने राशन कार्ड नहीं बनने पर तहसील में धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
क्षेत्र के ग्राम रटौल की महिलाएं मंगलवार को खेकड़ा तहसील में पहुंची। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर एसडीएम पुलकित गर्ग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों के नये राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। नये राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने कई बार आनलाइन आवेदन किए। साथ ही कोटेदारों ने भी अपने स्तर से आवेदकों के सभी प्रमाणपत्र फोटो आदि जमा कराए, लेकिन अभी तक किसी के भी राशन कार्ड नहीं बन पा हैं। नये राशन कार्ड न बनने के कारण लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अब और अधिक उपेक्षा बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि अविलंब उनके राशन कार्ड नहीं बनाए तो वह संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। एसडीएम ने महिलाओं को संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान महावीर, सुरेश, आंसू, गुलफाम, आरिफ, शौकीन, मुकेश, फुरकान, बिमलेश, सरोज, शबाना, शायना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed