फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान संगठन नौ दिसंबर को लगाएंगे जाम

किसान संगठन नौ दिसंबर को लगाएंगे जाम

Sat, 08 Dec 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
किसान संगठन नौ दिसंबर को लगाएंगे जाम
दोघट। भड़ल गांव में हुई किसानों की बैठक वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए और गन्ना संबंधित समस्याओं को लेकर नौ दिसंबर को किसान संगठन तहसील स्तर पर सांकेतिक जाम लगाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि सरकार ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक नहीं दिलाया है। गन्ना भाव भी नहीं बढ़ाया गया। किसानों को बकाया भुगातन पर कोई ब्याज नहीं दिया जा रहा। बिजली के बकाया बिलों पर ब्याज लगाकर वसूला जा रहा है। बैठक में भारतीय किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद जौला, भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, हरपाल बिलारी आदि अपने कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ अलग-अलग स्थानों पर नौ दिसंबर को तहसील स्तर पर सांकेतिक जाम लगाएंगे। बड़ौत में कोताना मार्ग एक घंटा जाम कर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देगें। इसके बाद सत्याग्रह आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में ब्रजपाल राणा, नरेंद्र, जोगिंद्र, तराबू, विरेंद्र, कृष्णपाल, बिजेंद्र राणा, अनंगपाल, जगेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed