{"_id":"5bfc5049bdec2241595ba2e0","slug":"161543262281-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आदमी को होनी चाहिए संविधान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आदमी को होनी चाहिए संविधान की जानकारी
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की गोष्ठी हुई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता धर्मवीर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि संविधान की मूल भावना का सम्मान करें। भारतीय संविधान विश्व का श्रेष्ठ संविधान है। इसमें देश के प्रत्येक नागरिक का धर्म और वर्ण के भेदभाव के बिना आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक उन्नति करने का अवसर दिया है। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों को संविधान का ज्ञान होना जरूरी है, ताकि हम लोग अपने मूल अधिकारों की मांग के साथ देश के प्रति संविधान का पालन कर सके। आम आदमी पार्टी के आज स्थापना दिवस भी मनाया। इसमें राजू सैनी, वीरेंद्र आर्य, महेंद्र सिंह, पवन शुक्ला, सतीश चंद, लक्ष्मण सिंह, राजपाल सिंह, चरण सिंह, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन