{"_id":"5bfafa1fbdec22414b47c1b8","slug":"161543174687-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबला गांव में 10 करोड़ से बनेगी डिग्री कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबला गांव में 10 करोड़ से बनेगी डिग्री कॉलेज
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पाबला गांव में 10 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ होगा। क्षेत्र में कॉलेज नहीं होने के कारण पढ़ाई छोड़ देने वाली लड़कियों को लाभ हो सकेगा।
सरकार ने प्रदेश में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना तैयार की । बागपत विधायक योगेश धामा ने बताया कि सीएम योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसार मौर्य से मिलकर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की। प्रशासन ने इसके लिए जगह का चयन किया। पाबला गांव में इसके लिए जगह का चयन कर लिया। यहां कॉलेज खुल जाने से लड़कियों को अधिक लाभ होगा, क्योंकि डिग्री कॉलेज दूर होने के कारण लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती थी। इससे क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। जल्द ही यहां पर कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि जगह का चयन कर लिया गया है। इसकी फाइल तैयार कर शासन को भेज दी गई है।