{"_id":"5bfaf953bdec2241b770f8ae","slug":"161543174483-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को बांटने का काम कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को बांटने का काम कर रही है भाजपा
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मवी कलां गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है।
मुख्य अतिथि विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट पवन विश्वकर्मा ने कहा कि सपा और भाजपा ने पिछडे़, शोषित, वंचित, शिल्पकार, कामगार जातियों-उप जातियों को वोट के लिए आपस में बांटकर उनके अधिकारों से वंचित किया है। भारत में पिछड़ों की जनसंख्या 52 प्रतिशत से भी अधिक है। जनसंख्या के आधार पर भागीदारी सपना ही रह गया है। विश्वकर्मा वंशी लोहार, बढ़ई समाज है, जिनकी जनसंख्या 14 करोड़ से अधिक है। प्रत्येक विधानसभा में लगभग 15 से 30 हजार और संसदीय क्षेत्र में 70 हजार से सवा लाख के बीच है। राज सिंह सैनी ने कहा अयोध्या में सरकार के इशारे पर धर्म सभा के नाम पर हिंदू मुस्लिम को बांटकर देश का माहौल खराब कर मुद्दों से भटकाने की साजिश की जा रही है। इस दौरान नरेंद्र विश्वकर्मा, मनोज कश्यप, सूरज चौधरी, राहुल पांचाल, रमेश चंद जांगिड़, महेंद्र प्रजापत, सोहनपाल कश्यप, सोहनबीर सिंह, राहुल कुमार, दिनेश चंद, देवेंद्र पांचाल मौजूद रहे।