{"_id":"5bedd4d8bdec2269807e0f29","slug":"161542313176-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड न बनने से आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड न बनने से आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राशन कार्ड व शौचालय निर्माण न होने से आक्रोशित इदरीशपुर गांव के लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोगों ने आरोप लगाया कि वे राशन कार्ड बनवाने के लिए आपूर्ति विभाग के अफसरों सहित प्रशासनिक अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। राशन कार्ड न बनने से उन्हें राशन भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में न तो शौचालय निर्माण हो रहा है और न ही विकास कार्य। कई बार प्रधान को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम आशीष कुमार का कहना था कि जल्द ही ग्रामीणों की मांग को लेकर आपूर्ति विभाग व बीडीओ से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा। इसमें इमराना, राजो, शबाना, गुलिस्ता, शकीला, बानो, आसमा, इकबाल, जमील, सतेन्द्र, कल्लू, बिटटू, शौकीन आदि रहे।