फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब पोस्ट ऑफिस से वितरित होंगे एलईडी ब्लब

अब पोस्ट ऑफिस से वितरित होंगे एलईडी ब्लब

Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
अब पोस्ट ऑफिस से वितरित होंगे एलईडी ब्लब
बागपत। ऊर्जा निगम ने लोगों के घरों तक एलईडी बल्ब पहुंचाने का नया तरीका निकाला है। अब पोस्ट ऑफिस के माध्यम से गांवों में बल्ब बांटे जाएंगे। इसके लिए विभाग ने नई कंपनी को अधिकृत किया। जल्द नई प्रक्रिया से कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को पूर्व में एक कंपनी के एलईडी बल्बों का वितरण गया। उक्त कंपनी के अधिकांश बल्ब फ्यूज हो गए। इसके बाद लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आज तक लोग ऊर्जा निगम के दफ्तरों तक चक्कर लगा रहे हैं, कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है। अब ऊर्जा निगम ने एलईडी बल्ब वितरण करने का नया रास्ता निकाला है। विभाग की ओर से पोस्ट ऑफिसों के माध्यम से लोगों तक बल्ब पहुंचाया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार हो गई है, जल्द डाकघरों में इसकी व्यवस्था होगी। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि पोस्ट ऑफिसों के माध्यम से एलईडी बल्ब को वितरित कराया जाएगा। इसके लिए शासन से ईईसीएल कंपनी को अधिकृत किया है। बल्ब मुहैया होते ही कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed