फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत ने ट्राफी पर कब्जा जमाया

बागपत ने ट्राफी पर कब्जा जमाया

Wed, 24 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत ने ट्राफी पर कब्जा जमाया
बागपत। डीएवी पब्लिक स्कूल में जोनल स्तरीय खेलों का आयोजन किया । अंडर 19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि रीजनल डायरेक्टर एवं मैनेजर डॉ. अल्पना शर्मा रही। युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएवी स्कूल में शुरू हुए डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. अल्पना ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहकर समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा हार या जीत कोई महत्व नहीं रखती। महत्व तो खेलों में भाग लेना होता है। इस लिए हर छात्र-छात्रा को अपनी रुचि के अनुसार खेलों में भाग लेना चाहिए। कबड्डी से खेल की शुरूआत की गई। प्रथम मैच डीएवी बागपत और दादरी के बीच हुआ। इसमें बागपत की टीम ने 47-02 से दादरी को हराया। द्वितीय मैच डीएवी हापुड़ और मेरठ के बीच हुआ, इसमें हापुड़ ने 34-13 से मैच जीता। सेमी फाइनल में हापुड़ ने 45-11 से पिलुखवा की टीम को हराया। फाइनल मैच हापुड़ और बागपत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बागपत ने 89-42 अंक से मैच को जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग की कबड्डी टीम भी बागपत की टीम का जलवा रहा। योग प्रदर्शन में डीएवी बागपत की टीम प्रथम, डीएवी पिलुखवा की टीम द्वितीय रही। अति उत्तम योग करने पर कक्षा आठ के ओम कौशिक, कक्षा नो की छात्रा तनु शर्मा और कक्षा 11 के छात्र सागर को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed