{"_id":"5bb91210867a5568161d31fd","slug":"161538855440-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों के लिए विधायक ने खुलवाया जिला सेवा योजन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों के लिए विधायक ने खुलवाया जिला सेवा योजन कार्यालय
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
भाजपा नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के प्रयास से अब बागपत जनपद में जिला सेवा योजन कार्यालय शीघ्र शुरू होगा। इससे अब युवा बेरोजगारों को मेरठ पंजीकरण के लिए नहीं जाना पडे़गा।
विधायक ने बताया कि बागपत जनपद बनने के बाद यहां पर जिला सेवा योजन कार्यालय स्थापित नहीं किया, इससे बेरोजगार युवाओं को परेशानी हो रही थी, युवाओं को मेरठ के कार्यालय में पंजीकरण कराने के लिए जाना पड़ता था, बेरोजगार युवकों की परेशानी को देखकर विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बागपत जनपद में जिला सेवा योजन कार्यालय खुलवाने की मांग 15 सितंबर 2017 में विधान सभा सत्र मेें उठाई। 26 अगस्त 2018 में उन्होंने प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा । इसके जवाब में निदेशक प्रतिक्षण एवं सेवा योजन उप्र लखनऊ से जवाब आया कि इस संबंध में क्षेत्रीय सहायक निदेशक सेवा योजना कार्यालय मेरठ जवाब आया कि इस संबंध में डीएम बागपत को कार्यालय के लिए जगह आवंटित कराई जाए। जिस पर विकास कार्यालय में एस चार कमरों का आवंटन इस कार्यालय के लिए किया गया और उसमें जिला विकास अधिकारी द्वारा रंगाई पुताई व फर्नीचर का कार्य परा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से उक्त कार्यालय विधिवत रूप से चालू हो जाएगा। इस कार्यालय के खुलने से बेरोजगार युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई, अब बेरोजगार युवकों को मेरठ नहीं जाना पड़ेगा।