{"_id":"5bb90f8b867a55685c3943b7","slug":"161538854795-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकिंग ढांचे की सुरक्षा को किया जाएगा सुदृढ़ - एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकिंग ढांचे की सुरक्षा को किया जाएगा सुदृढ़ - एसपी
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुलिस लाइन में जिला स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें बैंक के जिला समन्वयक के सात जनपद के बैंकिंग ढांचे की सुरक्षा को लेकर आ रही समस्याओं पर चर्चा की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे।
बैठक में एसबीआई के शाखा बागपत के अधिकारी ने कहा कि शौकत मार्केट में अतिक्रमण के कारण कैश वैन बैंक तक नहीं पहुंच पाती है। एसपी दफ्तर पर कैश वैन खड़ी करनी पड़ती है। यहां से पैदल ही कैश के बॉक्स बैंक तक ले जाए जाते हैं। बीच बाजार में कैश बॉक्स लुटने का खतरा रहता है। शौकत मार्केट से अतिक्रमण हटवाकर कैश वैन को बैंक तक पहुंचाया जाए। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को रोका जाए। बैंक के सामने से हथ ठेली वालों को हटवाया जाए। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी ने बताया कि बैंक के गेट पर पेड़ खड़ा हुआ है। इससे सीसीटीवी में बाहर का रिकॉर्ड नहीं हो पाता है। पेड़ को हटवाया जाए। एक्सिस बैंक के अधिकारी ने बताया कि रात्रि में बैंक के बाहर लगे जनरेटर से कई बार लॉक तोड़े जा चुके है। सिंडिकेट बैंक के अधिकारी ने बताया कि रात्रि में बैंक के बाहर लोग खड़े होकर शराब का सेवन करते हैं। इन पर अंकुश लगाया जाए। यूनियन बैंक की महिला अधिकारी ने बताया कि बैंक के सामने रोडवेज बसें आकर खड़ी होती है। इससे परेशानी हो रही है। कई बार यात्री और बस चालक भी उनसे झगड़ा कर चुके हैं। यहां पर बस खड़ी न होने दी जाए।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि बैंकों में दस-दस साल पुरानी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी फुटेज बहुत खराब आती है। इस कारण अपराधियों की पहचान करना भी मुश्किल रहता है। बैंकों में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। ताकि अपराधियों की पहचान करने में पुलिस को परेशानी न हो। जनपद में बैंकिंग ढांचे की सुरक्षा सुदृढ़ की जाएगी। बैंकों में अपराधियों के भी फोटो वाले पोस्टर लगवाए जाएंगे। एसपी ने सुरक्षा के प्रति जिला समन्वयक द्वारा दिए गए सुझाव को तत्काल प्रभाव से अमल में जाने को आश्वस्त किया। संचालन जिला अग्रणी बैक प्रबंधक प्रदीप वसंत थोरात ने किया। इसमें एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सिंडिकेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद के सुरक्षा प्रभारी राजेश शर्मा, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा, जिला बैंक समन्वयक वजीर चंद, अनिल शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, होशियार सिंह, प्रवीण जमुआर आदि उपस्थित रहे।