{"_id":"5b2178434f1c1bb16e8b7bcb","slug":"161528920131-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में किसानों के मसीहा का अपमान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में किसानों के मसीहा का अपमान...
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत) ।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह की सीएचसी अधीक्षक के कार्यालय में लगे चित्र पर माला नहीं पहनाई गई है। इससे चौधरी चरण सिंह के समर्थकों में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ गुस्सा दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक ने कर्मियों को चौधरी चरण सिंह के फोटो पर माला पहनाने के निर्देश दिए।
सीएचसी बड़ौत में अधीक्षक के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के चित्र लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने महात्मा गांधी और डॉ अंबेडकर के चित्र पर तो माला पहना रखी, लेकिन चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माला नहीं पहनाई गई है। बुधवार को चौधरी चरण सिंह के समर्थकों की नजर फोटो पर पड़ गई। इससे समर्थकों में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। समर्थकों ने कहा बड़ौत क्षेत्र चौधरी चरण सिंह का राजनीतिक क्षेत्र माना जाना जाता है, उनके क्षेत्र में ही चौधरी चरण सिंह का अपमान किया जा रहा है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने भी इसे गलत माना और मामला जानकारी में आते ही कर्मचारियों को माला लाने और चौधरी चरण सिंह के फोटो पर माला पहनाने के निर्देश दिए।