फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाकियू कार्यकर्ता 27 को कलक्ट्रेट घेरेंगे

भाकियू कार्यकर्ता 27 को कलक्ट्रेट घेरेंगे

Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता 27 को कलक्ट्रेट घेरेंगे
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल गांव में भाकियू की बिजली, गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 27 मार्च को बागपत में कलक्ट्रेट का घेराव होगा। पंचायत में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इसके साथ ही भैसाना, मलकपुर और किनौनी मिलों की मनमानी न रुकने पर 28 मार्च को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया जाएगा।
कालू राम शबगा की अध्यक्षता में हुई पंचायत में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों और मजदूरों का शोषण कर रही है। सरकार ने बिजली के बिलों में दो गुना से भी अधिक वृद्धि कर दी है। किसान और आम लोग इसके भुगतान में असमर्थ हैं। इसे तुरंत वापस लिया जाएगा। गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। सरकार ने 14 दिनों में गन्ना भुगतान दिलाने का वादा किया, लेकिन अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर वर्ष मार्च माह में सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों में छूट दी जाती थी। इस बार छूट नहीं दी। चौगामा नहर का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसका निर्माण पूरा कराकर पानी छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिल सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं खरीद रही है। किसान परेशान घूम रहा है। खेतों में 40 प्रतिशत सामान्य गन्ना है। सामान्य गन्ने की पर्चियों का इंडेंट भिजवाया जाए। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण कराई जाए। आवारा गोवंश का प्रबंध किया जाए। वंचित पात्र किसानों को ऋण माफी का लाभ दिया जाए। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार 10 साल से पुराने ट्रैक्टर को बंद कर किसान विरोध होने का सबूत दे दिया है। किसान ट्रैक्टर से खेती करते है। इसे टैक्स के दायरे से दूर किया जाए। किसानों के पास 20-20 साल पुराने ट्रैक्टर हैं। उन्हें किसान सिर्फ खेती में इस्तेमाल करते है। दस साल से पुराने ट्रैक्टर को चलवाया जाए। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों का संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में निर्णय लिया कि 27 मार्च को जिले के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और डीएम का घेराव होगा। पंचायत में 20 सदस्य कमेटी भी गठित की। अब यह कमेटी आगामी आंदोलन पर विचार विमर्श कर निर्णय देगी। यदि 22 मई तक इन मांगों पर विचार नहीं किया तो 23 मई से 132केवीए बिजलीघर कान्हड़ पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। संचालन राजपाल शास्त्री और संजीव राठी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें देवेंद्र प्रधान, हरपाल सिंह प्रधान, मनोज प्रधान, भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष गौरव राठी, ओमप्रकाश पंवार, पूूर्व जिला अध्यक्ष अब्बास चौधरी, बिजेंद्र प्रधान, विक्रम सिंह, राजेंद्र ढाका, अमित चौधरी, यशबीर पंवार, जितेंद्र शर्मा, योगेश प्रधान, सोदान राठी, इंद्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed