{"_id":"5ab800344f1c1b2b618b5923","slug":"161522008116-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत खान-पान से फैलती है बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत खान-पान से फैलती है बीमारियां
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव स्थित ग्राम पंचायत भवन परिसर में राजा महेंद्र प्रताप हेल्थ मिशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन रमाला चीनी मिल के चेयरमैन सतेंद्र तुगाना ने किया। शिविर में दिल्ली से डॉ. एसपी काकरान, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अरुण, डॉ. चैतन्य सिन्हा, डॉ. संतोष मिश्रा आदि की टीम ने 400 मरीजों की जांच की। शिविर में खासी, बुखार, जुकाम, चरम रोग, शुगर, बीपी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉ. एसपी काकरान ने बताया कि स्वस्थ रहना है तो खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। खानपान के कारण अधिक बीमारी फैलती है। पानी को उबाल कर पीए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। इसमें अरुण धामा, प्रहलाद, सौदान राठी, ओमकार राठी, चमन राठी, आशुतोष राठी, मास्टर सत्यवीर राठी आदि रहे।
विज्ञापन