फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खराब पड़े हैंडपंपों को लेकर नगरवासियों में रोष व्याप्त

खराब पड़े हैंडपंपों को लेकर नगरवासियों में रोष व्याप्त

Sun, 03 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खराब पड़े हैंडपंपों को लेकर नगरवासियों में रोष व्याप्त
बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका की लापरवाही के चलते नगर के कई वार्डों में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है, इससे नगरवासियों में अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन

नगर के राजवीर सिंह, दिनेश, प्रह्लाद, राकेश, महक सिंह, राजेंद्र, सुनील, ओमप्रकाश आदि ने कहा पिछले कई माह से नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर में दो दर्जन से भी अधिक हैंडपंप खराब हैं। इस कारण लोगों को पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के ईओ और तहसील के आला अधिकारियों को भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने समस्या को लेकर आक्रोश जताया और शीघ्र कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा नगर पालिका के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का आदेश दिया जा चुका है। शीघ्र कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed