{"_id":"5a2300a24f1c1b6a118b589d","slug":"161512243362-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत के चेयरमैन दुष्यंत तोमर समर्थकों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत के चेयरमैन दुष्यंत तोमर समर्थकों से मिले
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने चुनाव के बाद लोगों से मुलाकात की।शुक्रवार को मतगणना के बाद विजयी प्रमाण पत्र लेकर अमित राणा पहले जैन स्थानक पहुंचे। इसके बाद जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए और दिगंबर जैन मंदिर गए। देर रात तक उन्होंने पत्थर वाली मंडी में कार्यकर्ताओं का आभार जताया। रात्रि में 11 बजे से शनिवार की प्रात: 6 बजे तक विश्राम के बाद फिर वे अपने साथियों के साथ पूरे दिन डोर-टू-डोर जाकर उन लोगों से मिले, जिन्होंने उन्हें मतदान में पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी व अन्य मोहल्लों में लोगों का आभार जताया और आशीर्वाद भी लिया। शाम को वे विद्या सागर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनोहर सिंह के पास पहुंचे । वहां उनका मौजूद लोगों ने स्वागत भी किया। इस अवसर पर अमित राणा ने कहा उनकी पत्नी वर्षा तोमर, बेटा विरोट तोमर उनसे मिलने से लिए बेचैन है। बेटे ने फोन पर बताया कि पापा मुझे दोस्तों को जीत की पार्टी देनी है, आ जाओ। तो उन्होंने कहा कि मैं पहले अपने शुभ चिंतकों से मिल लूं, बाद में आपको पार्टी दूंगा। उन्होंने कहा नगर में मूलभूत समस्या को चिन्हित करेंगे, जिनकी लोगों को जरूरत है।