{"_id":"59cab16f4f1c1bdb538b48a1","slug":"161506455919-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जाट शिक्षा महासभा के आजीवन सदस्य ने कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य पर कॉलेज हितों के विपरीत किए अवैध कार्यों करने आरोप लगाकर मंगलवार को प्रबंध समिति के सचिव को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ प्राचार्य ने आरोपों को गलत बताया।
महासभा के आजीवन सदस्य भोपाल सिंह पुत्र बदलू सिंह बड़ौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव योगेंद्र सोलंकी को पत्र देकर बताया कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर ने कॉलेज हितों की अनदेखी करते हुए अवैध कार्यों सहित गलत तरीके से लाखों रुपये का गबन किया । इस संबंध में बड़ौत कोतवाली में गंभीर धारा में प्राचार्य डॉ. यशवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन्होंने समिति से प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी तरफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ यशवीर सिंह ने कहा आरोप निराधार हैं। उधर, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव योगेंद्र सोलंकी ने कहा महासभा के आजीवन सदस्य भोपाल सिंह ने कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाकर पत्र दिया है। समिति प्राचार्य पर लगे आरोपों की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करेगी।
दूसरी तरफ शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन संघ के मंत्री सतेंद्र पाल और अध्यक्ष मोहम्मद फैय्याज ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ को पत्र भेजकर कहा कॉलेज के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियों ने योग्य कर्मचारियों को सूचना दिए बगैर जूनियर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवेंद्र कुमार, श्योवीर सिंह की तृतीय वर्ग मेें शासनादेश के खिलाफ पदोन्नति की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा यदि पांच अक्तूबर तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संघ के सदस्य छह अक्तूबर से हड़ताल शुरू करेंगे। उधर, कॉलेज के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने भी आरोपों को निराधार बताया।