{"_id":"59b833e04f1c1bf77f8b6651","slug":"161505244128-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब बनेगा बाईपास, खेकड़ा में जाम बनने लगा मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब बनेगा बाईपास, खेकड़ा में जाम बनने लगा मुसीबत
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब बनेगा बाईपास, खेकड़ा में जाम बनने लगा मुसीबत
खेकड़ा (बागपत)। नगर के लोगों को विकट होती जा रही जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। हर समय जाम लगे रहने के कारण परेशान लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या का निदान कराने की मांग की।
नगर का एक मात्र मुख्य मार्ग है। जिस पर लगातार वाहनों एवं पैदल चलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मार्ग पहले से ही संकरा है। जिस पर हर समय जाम लगा रहता है। नगर से वाहनों में आने जाने वाले लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सुबह एवं दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी जाम के कारण स्कूली बच्चों को हो रही है। जाम की समस्या से निदान के लिए करीब तीन दशक से प्रस्तावित बाईपास मार्ग का भी अभी तक निर्माण नहीं हो सका। ब्रह्म पाल सिंह सभासद, संजय धामा, रवि खोखर, रोहित धामा, पुष्पेंद्र, अमित धामा, बारू पंडित, आशकर्ण शर्मा, राकेश तंवर, जितेंद्र आदि ने कहा यदि समस्या का निदान नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।