{"_id":"59b6e5494f1c1bf67f8b6068","slug":"161505158473-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। स्वाइन फ्लू से हुई आर्मी के जवान की मौत के बाद हरिया खेड़ा गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया ।
हरिया खेड़ा गांव निवासी ललित (33) पुत्र बाबूराम की स्वाइन फ्लू बुखार से शनिवार की रात में दिल्ली के सैनिक अस्पताल में मौत हो गई थी। जवान ललित विगत 15-20 दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। मेरठ में आराम नहीं मिला तो परिजनों ने दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन वहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई । सोमवार को सेना के जवानों की टुकड़ी ललित का शव लेकर गांव में पहुंची। सैनिक सम्मान के साथ ललित का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौक पर दो मिनट का मौन रखा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।