फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 nodal officers appointed for preparations for Lok Sabha elections

Baghpat News: लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए 16 नोडल अधिकारी नियुक्त

Wed, 06 Mar 2024 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
16 nodal officers appointed for preparations for Lok Sabha elections
बागपत। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिले में चुनाव के लिए 16 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उन्हें अपने कार्य समय से पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को प्रशिक्षण केंद्र और मतगणना स्थल पर टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, साउंड व बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह को प्रशिक्षण और मतदान व मतगणना के दौरान जलपान व्यवस्था, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा को दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के दौरान सुविधा उपलब्ध कराने, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी को जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार अपने स्तर से कर्मचारियों की तैनाती करने और सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed