{"_id":"5d127a2e8ebc3e3caa3e6cc7","slug":"156149199619-baraut-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के पक्ष में उतरे विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के पक्ष में उतरे विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में तैनात एसडीओ रोहित कुमार के साथ विद्युत निगम के एक ठेकेदार के अभद्रता करने के विरोध में मंगलवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय में विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपी ठेकेदार की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग उठाई। दूसरी तरफ एसडीओ की तहरीर पर कोतवाली में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मंगलवार को विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में पंचायत के सदस्य एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित हुए और ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि आए दिन प्राइवेट ठेकेदार व लोगों द्वारा सरकारी कार्यालय में घुसकर निगम के एसडीओ, अवर अभियंता, टीजी-2 सहित अन्य अफसरों के साथ अभद्रता की जा रही है, अब इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार अनिल डबास की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो निगम के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे। इनमें एसडीओ गोपाल, एसडीओ रितेशवर बंधु, विकास अहलावत, अनिल कुमार, आरिफ, खलील, सन्नी, राज सिंह, राजीव, धर्मपाल, धर्मेंद्र आदि रहे।
दूसरी तरफ एसडीओ रोहित कुमार की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली ने सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौच करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में ठेकेदार अनिल डबास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल राकेश कुमार का कहना था कि शीघ्र ही ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।