{"_id":"5d127a288ebc3e3ca82b46f7","slug":"156149199010-baraut-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध कालोनियों पर चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण का बुलडोजर अवैध कालोनियों पर चला
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बागपत-बड़ौत-खेकडा विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया और कई कॉलोनियां ध्वस्त कीं। इस दौरान 12 दुकानों को सीज किया तथा एक दुकान मालिक को चेतावनी दी, इससे अवैध कॉलोनी काटने वालों में अफरा-तफरी मच गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विकास प्राधिकरण के सचिव एसडीएम बागपत पुलकित गर्ग के नेतृत्व मेें विभाग के जेई नीरज गुप्ता, ऋषि शर्मा, एई अरविंद शर्मा, सुशील शर्मा ने पुलिस बल के साथ बिनौली रोड मंडी पास पर पहुंचे, जहां पर यासीन प्रधान द्वारा अवैध कॉलोनी पांच हजार वर्ग में काटी जा रही थी, उसे कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन उसने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया, वहां पर बनाएं कमरे व सड़क को जीबीसी मशीन से ध्वस्त किया। इसके बाद अमीनगर सराय रोड पर आदेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता द्वारा काटी जा रही 20 हजार वर्ग गज मीटर कॉलोनी को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया। इसके बाद सराय रोड पर अजय तोमर की छह हजार गज में काटी जा रही कॉलोनी को भी मशीन से ध्वस्त किया । इसके बाद टीम ने अमीनगर की सरिता नामक महिला द्वारा बनाई गई 12 अवैध दुकानों को सील किया। वहीं विनोद पंवार द्वारा बनाई गई अवैध दुकानों के लिए उन्हें नोटिस जारी किया। प्राधिकरण के सचिव ने कहा नगर मेें अवैध बन रही कॉलोनियों को चिन्हित कर ध्वस्त किया जाएगा।
अभियान जारी रहेगा
बड़ौत। विकास प्राधकारण के सचिव पुलकित गर्ग ने बताया कि दो एई नगर में लगाएं गए हैं, जो अवैध काटे जा रही कॉलोनी काटे जा रही है, उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। विकास प्राधिकरण का अधिकारी इसमें कोताही बरतेगा तो कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा।