फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सचिवालयों के निर्माण को कराएं पूरा : सीडीओ

सचिवालयों के निर्माण को कराएं पूरा : सीडीओ

Wed, 26 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सचिवालयों के निर्माण को कराएं पूरा : सीडीओ
बागपत। विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों में कार्यरत जूनियर इंजीनियरों की सीडीओ और डीपीआरओ ने बैठक ली। निर्देशित किया नियमानुसार स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराएंगे। नियम विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं करना है।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय, एएनएम सेंटर और अन्य कार्यो को प्रगति तक पहुंचाया गया है। जो कार्य छूटे है उन्हें भी पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत घरों को प्राथमिकता पर लेकर कार्य करेंगे। ग्राम सचिव अन्य दफ्तरों की तरफ सचिवालयों को समय से खुलवाकर वहां बैठेंगे। लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। जुलाई माह तक सभी पंचायत घरों का निर्माण पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ-साथ पाइप पेयजल योजना के तहत जहां भी पाइप क्षतिग्रस्त मिलते है उनको सही करवाएंगे। कूड़ा प्रबंधन पर विशेष कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। तालाबों की सफाई के लिए लोगों को जागरूक करेंगे । डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि अंतेष्टी स्थलों को प्राथमिकता के साथ निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन


मुकंदपुर में उपस्थित रहेंगे 11 गांवों के जेई
सिलाना कलस्टर के मुकंदपुर गांव में जूनियर इंजीनियरों की 11 गांवों के जूनियर इंजीनियरों की बैठक होगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने जूनियर इंजीनियरों को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed