{"_id":"5d127a118ebc3e3c985fd476","slug":"15614919673-baghpat-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में शुरू होगा नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में शुरू होगा नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान
विज्ञापन
बागपत। जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान बृहस्पतिवार से भी पेट्रोल पंपों पर शुरू किया जाएगा। पुलिस लाइन में डीएम, एसपी एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में निर्णय लिया। पेट्रोल पंप सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
पुलिस लाइन सभागार में डीएम पवन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में आमजन के सहयोग के बिना हेलमेट अनिवार्य नहीं किया जा सकता। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं लगाने की आदत पड़ चुकी है। हेलमेट से उनकी ही सुरक्षा होती है, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी कोई ध्यान नहीं देते। सड़क दुर्घटना में 80 प्रतिशत मौत हेलमेट नहीं पहनने की वजह से होती है। पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि इस अभियान को सख्ती से चलाया जा जाएगा। बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अभियान को चलाने में झगड़े की भी आशंका है। सुरक्षा के इंतजाम किए जाए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। जो भी झगड़ा करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें एएसपी रण विजय सिंह ने भी विचार रखे। इसमें पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव यादव, वीरेंद्र चौधरी, रोहताश गुप्ता, सूबे सिंह राणा, योगेंद्र सोलंकी, मनीष जैन, धीरज उज्ज्वल, अनिल जैन आदि पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।
अमर उजाला की मुहिम रंग लाई
बागपत। अमर उजाला ने विगत दिनों हेलमेट को लेकर अभियान शुरू किया था। जिसको अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। अमर उजाला की मुहिम रंग लाई।