फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तौल केंद्र बढ़ाएं रमाला चीनी मिल, तेज करें विस्तारीकरण : डीएम

तौल केंद्र बढ़ाएं रमाला चीनी मिल, तेज करें विस्तारीकरण : डीएम

Wed, 26 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
तौल केंद्र बढ़ाएं रमाला चीनी मिल, तेज करें विस्तारीकरण : डीएम
बागपत। डीएम पवन कुमार ने रमाला और बागपत सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने रमाला मिल के विस्तारीकरण के कार्यों को जल्द पूरा कराने और किसानों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक तौल केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए। अभी तक चीनी सिर्फ छह तौल केंद्रों का संचालन कर रही थी। नए पेराई सत्र में चीनी मिल के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे बागपत के किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने रमाला सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति के 12 सदस्यों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने रमाला मिल के प्रबंधक को निर्देश देते नए सेंटर चिन्हित करने के कार्य को अभी से शुरू कर दें। डीएम ने कहा कि किसानों को किसी भी तरीके की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए। जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को किसानों का बेसिक कोटा बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए ।
विज्ञापन

बागपत सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति के साथ बैठक की। मीटिंग में बताया गया कि बागपत चीनी मिल के इतिहास में पेराई सत्र 2018 -19 में सर्वाधिक चीनी परता 10.12 प्रतिशत प्राप्त किया गया है, मिल से नए पेराई सत्र की तैयारियों को अभी से शुरू करने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सुपरवाइजर को आदेश जारी कर दिए जाएं गांव में सुपरवाइजर अवश्य जाएं और किसानों से मिले और उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर कार्य करें जिससे की पेराई सत्र के समय किसी प्रकार की किसान की समस्या नहीं होनी चाहिए। गांव स्तर पर एक रजिस्टर भी मेंटेन होना चाहिए। गन्ना के भुगतान पर भी अवश्य ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपसभापति वीरेंद्र राणा ने मिल परिसर में बेंच बनवाने ट्राली /बोगी यार्ड में खड़ंजा लगाने एवं किसानों के लिए वाटर कूलर लगवा ने संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए। डीसीओ संजय सिसौदिया, रमाला शुगर मिल प्रबंधक विनोद अग्रवाल ,बागपत शुगर मिल प्रबंधक आरके जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed