{"_id":"5d12792f8ebc3e3cb3735dd6","slug":"15614917417-kahkra-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर मे रन फार यूनिटी दौड़ प्रातियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर मे रन फार यूनिटी दौड़ प्रातियोगिता आयोजित
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर में आयोजित रन फार यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता में युवक, युवतियों और बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित 400, 800, 1200 व 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद धनराशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को शहर के मोहल्ला औरंगाबाद मेें फखरपुर मार्ग पर सुबह पांच बजे रन फार यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अफजाल अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। पांच से दस वर्ष तक के बालकों की चार सौ मीटर दौड़ में वंश धामा प्रथम, अक्षित द्वितीय और देव तृतीय रहा। जबकि दस से चौदह वर्ष के बालकों की आठ सौ मीटर दौड़ में आयुष्मान धामा प्रथम, मोहित द्वितीय और शिवा तृतीय रहा। चौदह से अठारह वर्ष के बालकों की बारह सौ मीटर दौड़ में अंकुर धामा प्रथम, प्रदीप धामा द्वितीय और अनंत गौतम तृतीय रहा। अट्ठारह से तेईस वर्ष के युवाओं की सोलह सौ मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, जग्गा उर्फ कल्लू द्वितीय और चिंटू धामा तृतीय, युवती वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में शिवानी तोमर प्रथम, शिवानी धामा द्वितीय और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अफजाल अहमद ने प्रथम को पांच सौ रुपये नगद धनराशि, द्वितीय को तीन सौ रुपये व ट्रॉफी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो सौ रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक विकास फौजी, लोकेश धामा, विकेश धामा, रविकांत धामा, सुनील तेवतिया, विनोद उर्फ बिटटू धामा, भोपाल सिंह सभासद, देेवेंद्र फौजी, रणबीर सिंह, बिजेंद्र धामा, राकेश धामा, जगमेहर धामा, कविंद्र धामा, सचिन धामा, छोटू धामा, अनुज धामा, धीरज धामा, सोमेंद्र सिंह आदि रहे।