{"_id":"5d12791c8ebc3e3cb81434f1","slug":"15614917215-baraut-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सांसद कार्यालय पत्थर मंडी में मंगलवार को भाजपाइयों ने आपात काल लागू करने के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया और इस दौरान जेल में गए 12 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवेंद्र जागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपात काल का निर्णय, हिटलर की तरह लिया था, इससे नागरिकों के अधिकारी निरस्त का कांग्रेसियों ने प्रेस पर पाबंदी भी लगा दी , राजनीति विरोधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और उन्हें यातनाएं दी। इसलिए आज (25 जून 1975) के दिन तो हम काला दिवस के रूप में मनाते हैं, इस अवसर पर आपातकाल के समय भारतीय लोकतंत्र के लिए कार्य करते हुए कांग्रेसी यातनाएं से लोहा लेने वालों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदपाल ने की। संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजीव तोमर ने किया। इसमें पवन शर्मा, रामभरोसे भाई, गुरूदत्त, चमनलाल, प्रवीण, चंद्रवीर, अभय, कमला देवी, सतीश, राकेश जैन, विनोद, मनोज, युवा मोचा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, सरिता चौधरी, राजगुरू, प्रवीण उपाध्याय, ममता, सचिन, राजीव, ब्रजमोहन, डॉ. नीरज कौशिक आदि रहे।