फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़कों पर फर्राटा भर रहे 18 हजार प्रतिबंधित वाहन

सड़कों पर फर्राटा भर रहे 18 हजार प्रतिबंधित वाहन

Tue, 25 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर फर्राटा भर रहे 18 हजार प्रतिबंधित वाहन
बागपत। एनजीटी की रोक के बाद भी जिले में 18 हजार पुराने वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं। जबकि एनसीआर क्षेत्र में इनके संचालन पर पूरी तरह पाबंदी है। इसके बाद भी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग का दावा है कि कार्रवाई चल रही है, लेकिन हकीकत इसके उलट है।
विज्ञापन

एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) का आदेश है कि एनसीआर क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल से चलने वाले वाहन नहीं चलेंगे। इन वाहनों से निकलने वाले धुएं से वायुमंडल दूषित हो रहा है। लोगों को सांस तक लेने में परेशानी होती है। एनसीआर क्षेत्र में शामिल बागपत जनपद पर भी एनजीटी का आदेश लागू है। जिले में आदेश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में 10 साल पुराने डीजल के करीब सात हजार से अधिक और 15 साल पुराने पेट्रोल से चलने वाले करीब 11 हजार से अधिक वाहन हैं। यानी प्रतिबंधित 18 हजार वाहन जिले की आबोहवा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन के सामने इन वाहनों को बंद करवाना कड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित वाहनों के पंजीकरण को निरस्त किया जा रहा है। वाहन चालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जो भी वाहन कार्यालय में फिटनेस के लिए आता है, उसे एनओसी जारी कर दी जाती है। वहीं, अभियान चलाकर वाहनों को बंद करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स....
ट्रैक्टरों को बंद करना प्रशासन के लिए चुनौती
प्रशासन के सामने किसानों के ट्रैक्टरों को बंद करवाना बड़ी चुनौती है। अधिकतर ट्रैक्टर कृषि कार्यों में प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed