{"_id":"5d1122f88ebc3e21703e4331","slug":"156140413513-baghpat-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर जानलेवा हमले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
महिला थाने के पास बाघू गांव के युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बाघू गांव निवासी धर्मवीर 14 मई को कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जब वह महिला थाने के पास पहुंचा तो सात-आठ लोगों ने उस रोका और उस पर हमला किया। उसकी कार पलट दी। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की, इसमें वह बच गया। पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कृष्णपाल, ऋषिपाल, सजन, विजन को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।