फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर गांव के लोग जहरीला पानी पीने को मजबूर

मलकपुर गांव के लोग जहरीला पानी पीने को मजबूर

Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर गांव के लोग जहरीला पानी पीने को मजबूर
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवानों के नाम से पहचान रखने वाला लोयन मलकपुर गांव के लोग वर्तमान समय में जहरीला पानी पीने को मजबूर हैं। चीनी मिल द्वारा जहरीला पानी नाले में डालने के कारण गांव के अधिकांश हैंडपंपों में दूषित जल आ रहा है। चीनी मिल और प्रशासन की बेरुखी के कारण छह लोग मौत हो चुकी है और छह महिलाएं बीमार हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों मेें जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
लोयन गांव से निकलने वाले नाले में मिल का दूषित पानी डालने जाने से यहां के निवासी कई सालों से परेशान हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी न तो मिल प्रशासन और न ही प्रशासनिक स्तर पर इसका समाधान किया गया। दूषित पानी के चलते अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, गत वर्ष भी इस जहरीले पानी के कारण बंटी बाल्मीकि के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। अगले रोज स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, लेकिन वह भी खानापूर्ति कर चली आई। आलम यह है कि दूषित पानी के चलते गांव की महिलाओं में शोभा, समुंद्री, दीपा, केला, कृष्णा, बाला बीमार होने से लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान मलकपुर कृष्णपाल के नेतृत्व में काफी संख्या में (जिनमें महिलाएं भी शामिल थी) लोग एकत्रित हुए और उन्होंने प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रधान कृष्णपाल का कहना था कि जहां एक ओर मिल द्वारा जहरीला पानी नाले में डाले जाने से गांव के अधिकांश हैंडपंपों में दूषित जल आ रहा है, वहीं गंदे पानी के कारण मच्छरों की भी भरमार है। मिल द्वारा कोई भी दवाई का छिड़काव यहां नहीं कराया गया। विरोध जताने वालों में डॉ. प्रताप, सुखपाल, ईश्वर, सुखवीर, मुकेश, चीता सिंह, सत्यवीर सिंह, जयपाल, चयन पाल, हरबीरी, बेला, फूलो, महावीरी, हरकली, सुरता, बेदू, कर्मवीर, सोनू, विशाली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पहलवान गांव छोड़ रहने लगे हैं बाहर
बड़ौत। लोयन मलकपुर गांव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहलवानों के नाम से जाना जाता है। यहां पर तीन अर्जुन अवार्डी सुभाष तोमर, शौकेंद्र तोमर व राजीव तोमर और यशभारती अवार्ड विजेता अंशु तोमर व अन्य पहलवान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं लेकिन गांव का दूषित जल होने के कारण वे भी गांव से बाहर चले गए हैं कि कहीं उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव न पड़ जाए।


मिल अधिकारियों को लिखा है पत्र
बड़ौत। इस संबंध में एसडीएम गुलशन कुमार ने कहा कि इस गंभीर समस्या के लिए उन्होंने मिल अधिकारियों को पत्र लिखा है और इसकी सूचना जिलाधिकारी को भी दे दी गई है तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed