फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   152 found infected in the district, eight died in a day

152 मिले संक्रमित, एक दिन में आठ की मौत से हडक़ंप

Fri, 30 Apr 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
152 found infected in the district, eight died in a day
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को बड़ौत के एक प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मचारियों, बैंक कर्मचारी सहित 152 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक दिन में आठ लोगों की संक्रमण से मौत होने से हडॉकंप मच गया। 152 संक्रमित मिलने पर 4123 संक्रमित और मरने वालों की संख्या 61 हो गई, जिले में 977 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सविलांस की टीम संक्रमितों के अलावा उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को आठ लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 61 हो गई। बृहस्पतिवार को बागपत ब्लॉक के ढोढरा, मीतली, लथवाड़ी, मुगलपुरा, पुरानी तहसील, सरुरपुर, पुराना कस्बा, न्यू कालोनी, कोर्ट रोड गली नंबर, ग्वाली खेड़ा, सिटी प्लाजा, धनौरा सिल्वरनगर, बड़ौत में लुहारी, हिलवाड़ी, खतरी गली, कोताना रोड, वाजिदपुर, जोनमाना, कंडेरा, रुसतमपुर, सिनौली, नेहरु रोड, आजादनगर, बिनौली रोड, खेकड़ा में मवीकलां, रटौल, बिनौली में टीकरी, झुंडपुर, जिवाना, गांगनौली, तेड़ा, पिलाना में बिलौचपुरा, घटौली और छपरौली में बिराल, नंगला, किरठल और छपरौली कस्बा में संक्रमित मिलें है। संक्रमितों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर सैनिटाइजर का छिडृकाव कराया ा है। सील किए गए क्षेत्रों में आकस्मिक स्थिति को छोड़कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सविलांस की टीम को संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट जोन में लोगों को जरुरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोविड़ अस्पताल मे उपचार के दौरान संक्रमित की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नगर स्थित एल-टू अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान बागपत के संक्रमित की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमित का ऑक्सीजन स्तर कम हो गया था। ऑक्सीजन सपोर्ट देने के बावजूद उसकी मौत हो गई है। अस्पताल प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि संक्रमित तीन दिन पूर्व अस्पताल भर्ती कराया गया था। उसका ऑक्सीजन स्तर कम होने पर उसे पिछले तीन दिन से ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में शव का खेकड़ा स्थित शान्ति वन में कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराया ।इसके अलावा सरुरपुर के एल-टू अस्पताल में बसी गांव के संक्रमित की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed