फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जौहड़ी में सेट तैयार, मवाना और हस्तिनापुर में भी होगी शूटिंग

जौहड़ी में सेट तैयार, मवाना और हस्तिनापुर में भी होगी शूटिंग

Sun, 10 Feb 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
जौहड़ी में सेट तैयार, मवाना और हस्तिनापुर में भी होगी शूटिंग
बिनौली (बागपत)। फिल्म निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म सांड़ की आंख के लिए जौहड़ी में सेट तैयार हैं। अगले दस दिन तक गांव में फिल्म की शूटिंग चलेगी। हस्तिनापुर और मवाना में भी फिल्म का एक हिस्सा फिल्माया जाएगा। डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने टीम के साथ यहां लोकेशन देखी है, जिन्हें फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जौहड़ी गांव में फिल्म की तैयारी को अंतिम रूप दिया। मेरठ रोड स्थित जिस घर में शूटिंग होनी है, उसे साल 1970 की शक्ल दी जा रही है। छप्पर के नीचे रसोई बनाई। इसके अलावा घास काटने की मशीन लगा दी। मकान के ऊपर बनाया सेट हटा दिया, उसे बाद में लगाया जाएगा। रविवार को हीरोइन भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू के दोपहर बाद यहां पहुंचने की संभावना है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हस्तिनापुर और मवाना के एक गांव में भी शूटिंग होगी। जल्द ही वहां की लोकेशन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन



फिल्म में यह किरदार होंगे अहम
बागपत। शूटर दादी चंद्रो तोमर का अभिनय भूमि पेडनेकर, प्रकाशो तोमर का अभिनय तापसी पन्नू, चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका प्रकाश झा करेंगे। इसके अलावा विनीत कुमार कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके संघर्ष को दिखाया जाएगा
बागपत। फिल्म में शूटर दादी चंद्रो तोमर, प्रकाशो तोमर के अलावा प्रकाशो की बेटी ट्रेप शूटर सीमा तोमर और चंद्रो की पोती शैफाली की भूमिका होगी। चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका खास होगी।

किसने क्या कहा
शूटर दादी चंद्रो तोमर ने कहा कि वह बेहद खुश है। कभी सोचा नहीं था, लेकिन अब यह सपने के सच होने वाला बात लग रही है।
शूटर दादी प्रकाशो तोमर ने कहा कि वह बेटियों को बढ़ाना चाहती है। फिल्म में भी यही उद्देश्य है कि लड़कियों का अच्छी सीख मिले।

सोशल मीडिया पर छा गया सांड़ की आंख
बागपत। फिल्म का टाइटल सांड़ की आंख सोशल मीडिया पर छा गया। जैसे ही तुषार हीरानंदानी, अनुराग कश्यप, तापसी और भूमि ने फिल्म के टाइटल का एलान किया, इसे देशभर में सराहा गया। ट्विटर पर लाखों लोगों ने बधाई दी।



जैसा चाहता था, वही टाइटल मिला
बागपत। निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने ट्विटर पर लिखा है कि आखिरकार जैसा वह चाहते थे, वही टाइटल मिल गया है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी टाइटल का श्रेय तुषार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed