फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हेल्प डेस्क पर अपात्र किसान भी कर रहे आवेदन

हेल्प डेस्क पर अपात्र किसान भी कर रहे आवेदन

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
हेल्प डेस्क पर अपात्र किसान भी कर रहे आवेदन
बागपत। फसल ऋण मोचन योजना से वंचित कृषकों के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे किसान भी इसके लिए आवेदन कर रहे जो योजना से पूर्व में बाहर हो चुके हैं। 31 मार्च 2016 के बाद के ही इसके लिए पात्र है। पांच बिंदु निर्धारित किए हैं। इसके तहत वंचित कृषक अपने आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऋण माफी कराने के लिए हेल्प डेस्क पर अपात्र किसान भी आवेदन कर रहे है, जो नियम विरुद्ध है। 31 मार्च 2016 के बाद के जिस किसानों ने लोन लिया था, वह पात्रता की श्रेणी में आते हैं। वहीं एक अप्रैल 2016 तक लोन जमा कर दोबारा कर्ज लेकर आवेदन करने वाले किसान भी योजना से बाहर हैं। ऐसे अधिकांश किसान हेल्प डेस्क पर आवेदन कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने कृषकों के लिए फसल ऋण मोचन योजना संचालित की । इसके माध्यम से उन कृषकों को एक लाख रुपये तक का लोन माफ किया, जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया। हेल्प डेस्क पर अपात्र किसान पहुंच रहे हैं। योजना से वंचित को ही योजना में शामिल किया जा रहा है जो पूर्व में किसी कारणवश छूट गए थे। उन्होंने बताया कि दो दिन में ही 248 कृषकों के आवेदन हेल्प डेस्क पर पहुंच चुके है। वंचितों के लिए शासन ने पांच बिंदु निर्धारित किए हैं। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बैंक की फोटो की तरह से और अपडेट की गई एंटी की तरफ की छाया प्रति, खतौनी और पूर्व के प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। इनके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन


विकास भवन में हेल्प डेस्क पर कृषकों की लगी भीड़, हंगामा
बागपत। विकास भवन स्थित जिला सहकारी एवं काआपरेटिव कार्यालय को हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिसके प्रभारी सहायक निबंधक सहकारी विकास कुमार को बनाया है। योजना का लाभ देने के लिए दिनभर कार्यालय और विकास भवन परिसर में कृषकों की भीड़ रही। आवेदन फार्म भरते कृषक नजर आ रहे हैं। महिला किसान भी यहां पहुंच रहे है। दिव्यांगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यालय के बाहर कृषकों ने हंगामा भी किया। प्रशासन से तिथि बढ़ाने और शपथपत्र न लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed