फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी ने गरीबों को बांटे कंबल

एसपी ने गरीबों को बांटे कंबल

Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने गरीबों को बांटे कंबल
बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानक शहर में अखिल भारत मानव मिलन के तत्वावधान मेें कड़ाके की ठंड व शीत लहर के चलते गरीबों को कंबल वितरित किए ।
विज्ञापन

मानव मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनेंद्र जैन के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में एसपी बागपत शैलेष कुमार पांडे ने 200 गरीबों को कंबल बांटे। साथ ही भोजन कराया। एसपी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना व जरूरतमंदों की मदद करना महत्वपूर्ण है। धनेंद्र जैन द्वारा जो यह कार्य किया गया, वह सराहनीय है। इस मौके पर शरद जैन, हेमचंद जैन, रमेश जैन, अजय जैन, अशोक शर्मा, नरेश सोलंकी, विक्रम मोहन, अनिल कश्यप, घसीटूमल, श्रीनिवास, सुरेश, विशाल, विकास, राधेश्याम गुप्ता, सुभाष, दिलीप, राजेश शर्मा, हरवीर सिंह एडवोकेट, गय्यूर, उस्मान, रिजवान, शाजिद, प्रदीप आदि रहे।


लोगों को किया गया कंबलों का वितरण
बागपत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में लोगों को कंबलों का वितरण किया। एबीवीपी के जिला संयोजक गौरव पंवार ने कहा कि 12 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। इसके उपलक्ष्य में कंबलों का वितरण किया। छात्र संघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, सह संयोजक सागर सिंह, रामदेव जांगिड, भाजपा जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, नगराध्यक्ष जय कुमार, तहसील संयोजक तरुण कुमार लक्की, विनीत चौधरी, रोहित कुमार, वैभव राजपूत, प्रकाश मलिक, अक्षय चौधरी, अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed