फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अशोभनीय टिप्प्णी से जाट में आक्रोश - शौकेंद्र

अशोभनीय टिप्प्णी से जाट में आक्रोश - शौकेंद्र

Mon, 19 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
अशोभनीय  टिप्प्णी से जाट में आक्रोश - शौकेंद्र
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सपा नेता और अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा बहराइच के बीजेपी के पूर्व विधायक दलीप वर्मा विशेष जाट समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। इसकी वीडियो भी वायरल हो चुकी है। इससे जाट समाज के लोगों में बीजेपी के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।

वे मधुबन कॉलोनी में संजय तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को भिड़ाने का काम कर रही है। अब आम जन भाजपा की नीति को समझ चुका है और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हाल में बीजेपी के पूर्व विधायक जाट समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं और उसकी वीडियो भी वायरल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में जो जाट बिरादरी के लोग हैं उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। उनका भी सीधे तौर पर अपमान है। उन्होंने कहा यदि पूर्व विधायक मेरठ मंडल में आकर जाटों पर अशोभनीय टिप्पणी करें तो जाट बिरादरी उन्हें अपनी औकात दिखा देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए बीजेपी के नेताओं ने बहुत वायदे किए, लेकिन एक भी वायदा अभी तक पूरा नहीं हुआ। 2016 में छपरौली का यमुना पुल बन जाना चाहिए था, लेकिन बीजेपी उसे भी नहीं बना पाई। उन्होंने कहा कि शनिवार को जो भाजपा की रैली निकाली, उसमें कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है और कानून व्यवस्था चौपट है। इसमें सुरेंद्र पंवार, अमित तोमर, संजय तोमर, ओमवीर तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed