फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगवा सेना और किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

भगवा सेना और किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 07 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
भगवा सेना और किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय भगवा सेना के कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलक्ट्रेट में शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यमुना नदी में अधिक पानी आने के कारण भूमि में कटान हो गया है। इससे फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और यमुना पर ठोकर बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारियों ने बताया कि यमुना खादर में खेतों में फसल की बुवाई करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। यमुना नदी में जब भी पानी छोड़ जाता है तो खेतों में कटान शुरू हो जाता है। इससे काफी नुकसान होता है। हर बार फसल यमुना नदी में बह जाती है। इससे लाखों रुपये का नुकसान किसानों को झेलना पड़ता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर यमुना नदी में ठोकर बनवाने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की, ताकि उनकी फसल सुरक्षित रह सकें। इसमें सेना के अध्यक्ष सुनील चौहान, बलबीर सिंह, जगबीर सिंह, रामचरण, इंतजार, मुस्ताक, इशाक, अहमद, जगबीर, मुन्ना, जहीर, मुराद अली, नसरु, बाबू, शकील, साहब सिंह, मान सिंह, महेश, राज वाल्मीकि, लियाकत, शौकत, जरीफ, मुबारक, भूप सिंह, भागमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed