{"_id":"5b50e9b54f1c1bbd298b4eec","slug":"151532029365-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा के लिए प्रशासन ने कमर कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा के लिए प्रशासन ने कमर कसी
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम के निर्देश पर ब्लाक अफसरों ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों के किनारों की साफ-सफाई के लिए दो टोलियां गठित की। इसमेें एक टोली को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और दूसरी टोली को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के किनारे सड़क की साफ-सफाई करने की जिम्मेदारी सौंपी।
आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन ने अभी से ही सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है, वहीं प्रशासनिक अफसरों ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी कमर कस ली है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र के मुख्य मार्ग बड़ौत-बुढ़ाना व दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के किनारे साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शिव भक्त कांवड़ लाते समय सड़क किनारे आसानी से बैठ सके। एसडीएम के निर्देश पर बीडीओ प्रेमचंद ने एडीओ पंचायत रणधोल को ब्लाक के सफाई कर्मचारियों को दोनों मुख्य मार्गों पर लगाकर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रणधोल ने बताया कि दो टोली का गठन किया, इनमें 25-25 सफाई कर्मचारी है। 25 सफाई कर्मचारियों की एक टोली को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और दूसरी 25 कर्मचारियों की टोली को दिल्ली-सहानपुर हाइवे पर लगाया है। इन दोनों मार्गों के पास स्थित गांवों के ग्रामीणों द्वारा डाला गया कूड़ा अब जेसीबी मशीन से हटवाया जा रहा है।