{"_id":"5b4f9a574f1c1b4c748b5c0a","slug":"151531943511-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में एक महिला समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में एक महिला समेत छह लोग घायल
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बड़ौत मेरठ मार्ग अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिनौली व अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मंगलवार देर शाम शेखपुरा गांव निवासी अलाउद्दीन पुत्र सलामुद्दीन, चंद्रभान पुत्र बलदेवा, बिजेंद्र पुत्र हरचंद, राजन पत्नी रणबीर एक भैंसा बुग्गी में सवार होकर बिनौली से गांव आ रहे थे। बड़ौत मेरठ मार्ग पर शेखपुरा गांव के सामने पीछे से आ रहे एक कार चालक ने बुग्गी में पीछे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुग्गी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बड़ौत व मेरठ के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया।
बुधवार को बड़ौत मेरठ मार्ग पर जिवाना गांव के सामने एक कार चालक ने पीछे से एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिस कारण कार चालक अंकुर पुत्र जुग्मेंद्र निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर बामनोली गांव के पास भी वाहन चालक ने बामनौली निवासी शलेश पुत्र सरवर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन्हें ग्रामीणों ने सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया है।